बोले ठाकुर: नई सपा से जनता है खफा

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज लखनऊ पहुंचे थे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘वो कहते हैं कि यह नई सपा है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है। दस मार्च को नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव बोलेंगे ईवीएम बेवफा है। आपको बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नवनियुक्त नेता अपर्णा यादव समेत अन्य भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात की।