देश में एक करोड़ से ज्यादा युवाओं को लगी वैक्सीन

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खतरे के बीच एक राहत बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी कि एक करोड़ से ज्यादा 15 से 18 आयुवर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। आज सुबह स्वास्थ्य विभाग ने मामले में जानकारी दी थी कि देश में रिकवरी रेट 96.70 प्रतिशत हो गया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 15-18 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक युवाओं को अब तक कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया।