संसद में उठी मांग: देश में लागू हो दो संतान की नीति

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद उदय प्रताप सिंह ने देश में ‘दो संतान’ की नीति लागू करने की मांग उठाई है। लोकसभा में भाजपा सांसद ने शुक्रवार कहा कि अब समय आ गया है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। उदय प्रताप सिंह ने शून्यकाल में कहा कि देश में जनसंख्या बढऩे के कारण आवासों, सडक़ों और अन्य सभी संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस देश की भौगोलिक स्थिति 135 करोड़ लोगों को संभालने के लायक नहीं है तो अगले कुछ साल में क्या होगा। होशंगाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा सांसद ने मांग उठाई कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो ताकि दो बच्चों की नीति को देश में लागू किया जा सके। देश में अभी कई ऐसे राज्य हैं जिनमें स्थानीय निकाय चुनाव लडऩे आदि जैसी विशिष्ट चीजों के लिए यह नियम पहले से लागू है।