उन्नाव कांड को लेकर प्रियंका का योगी पर हमला

चुनाव डेस्क। उन्नाव में कथित रेप के बाद हत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।।उन्नाव में जो घटा वो उत्तरप्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लडक़ी की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा? किसने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी। योगी आदित्यनाथ जी आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती। महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।