मौसम फिर लेगा करवट: बारिश बढ़ायेगी ठंड

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 19 फरवरी को तेज हवाएं चलेंगी। आंधी-तूफान व बूंदाबांदी पडऩे की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 16 फरवरी तक धूप निकलेगी दिनभर मौसम साफ रहेगा। जिससे दिन में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अलावा 17 फरवरी को बादल छाए रहेंगे शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आद्र्रता 95 फीसदी रही। वहीं, जाफरपुर में सबसे कम अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। 13 फरवरी से 16 फरवरी तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। फिलहाल अगले कुछ दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से अधिक खराब श्रेणी में रहने के आसार हैं।