कोरोना मामलों में लगातार गिरावट: नए केस आए 27 हजार

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। जानकारों का कहना है कि यह महामारी की तीसरी लहर का आखिरी पड़ाव है। बीते 24 घंटे में भारत में कुल 27409 नए केस मिले वहीं 344 लोगों की जान चली गई। 76 दिनों के बाद कोरोना के इतने कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले 30 नवंबर को 22775 केस मिले थे। वहीं तीसरी लहर की पीक 20 जनवरी को आई जब एक ही दिन में 3.47 नए केस दर्ज हुए। अभी देश में 423127 संक्रमित मरीज हैं। हालांकि इस संख्या में भी तेजी से गिरावट आई है। 23 जनवरी को यह संख्या 22.49 लाख हो गई थी। वहीं बीते 24 घंटे में 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो गए। अब तक कोरोना 5.09 लाख लोगों की जान ले चुका है।