कांग्रेस के शत्रु बोले: चन्नी के बयान से आहत

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह उनके अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक सार्वजनिक व्यक्ति होने के नाते पता होना चाहिए कि खुद को कैसे संचालित करना है। दरअसल, हाल ही में चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि प्रियंका गांधी पंजाब की बहू है और यूपी, बिहार और दिल्ली के भैया जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, उन्हें राज्य में घुसने मत दो। चन्नी की इस टिप्पणी पर बीते रोज से खूब बवाल हो रहा है। राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई नेता चन्नी पर हमलावर मोड में हैं। हालांकि उनके बयान पर प्रियंका गांधी ने सफाई भी दी थी। लेकिन अब पार्टी के नेता भी उनके बयान से इत्तेफाक नहीं रखते। शनिवार को कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया।