यूक्रेन से उड़ेंगे भारतीय छात्र: दो विमान रोमानिया पहुंचे

डेस्क। यूक्रेन की धरती पर रूसी सैनिकों के पैर लगातार जमते जा रहे हैं। खबर है कि यूक्रेन के कई इलाकों में रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है। हालांकि यूक्रेन अभी इन दावों को नकार रहा है। इस बीच भारत सरकार भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की जल्द वापसी के लिए चिंतित है। इस बीच एक अच्छी खबर आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय की मदद से भारतीय नागरिकों के एक दल को रोमानिया सीमा की ओर भेजा गया है, जहां से वे आज रात भारत के लिए उड़ान भरेंगे। ऐसी सूचना है कि भारत की ओर से दो विशेष विमान रोमानिया की सीमा पर भेजे गए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों के लिए शुक्रवार का दिन राहत देने वाली खबर के साथ आया है। भारत सरकार की मुस्तैदी के बाद भारतीय नागरिकों का एक दल जल्द वतन लौटेगा। इसके लिए सरकार की ओर से दो विशेष विमान रोमानिया सीमा पर भेजे गए हैं। रोमानिया सीमा पर भारतीय नागरिकों का दल विशेष विमानों से वतन लौटेगा।