दिल्ली में आज बारिश के आसार

नई दिल्ली। दिल्ली में आठ मार्च तक धीरे-धीरे अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इधर, बुधवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर की आद्र्रता 95 फीसदी दर्ज की गई।
बुधवार को कई दिन बाद दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी। यहां दिन भर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 225 दर्ज किया गया। इस बीच हवा में प्रदूषक तत्व पीएम 10 जहां 97 वहीं पीएम 2.5 मध्यम श्रेणी में 95 दर्ज किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता सूचकांक एजेंसी सफर के मुताबिक तीन से पांच मार्च तक हवा की गति में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी हल्का सुधार देखा जाएगा।