अखिलेश के रोड शो पर प्रशासन की कैंची

चुनाव डेस्क। सभी दलों ने बनारस में प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। भाजपा की तरफ से खुद पीएम नरेंद्र मोदी और सपा की तरफ से अध्यक्ष अखिलेश यादव का बनारस में चार मार्च को रोड-शो प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने अखिलेश यादव के रोडशो के लिए रात आठ से 10 बजे तक की अनुमति दी है। जबकि सपा की ओर से शाम चार से रात आठ बजे के बीच इजाजत मांगी गयी थी। पार्टी ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी थी। अब चार की जगह केवल दो घंटे की अनुमति ने सपा नेताओं को आक्रोशित कर दिया है। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि चार मार्च को भारतमाता मंदिर से सिगरा से रोड-शो रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा होते हुए गिरिजाघर तक के लिए अनुमति अनुमति गई मांगी थी। शाम पांच से रात आठ बजे तक के लिए रोड शो का समय निर्धारित था। इसके लिए शाम चार से आठ बजे तक की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन ने रात आठ से दस बजे की अनुमति दी है।