रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर गोलाबारी तेज की

डेस्क। रूस और यूक्रेन ने बीच युद्ध शुरू हुए आज 17 वां दिन हो गए। रूसी सेना अब यूक्रेन पर निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। जानकारी मिली है कि राजधानी कीव और खारकीव समेत कई शहरों में रूसी सैनिकों ने गोलाबारी तेज कर दी है। राजधानी कीव के बाहरी इलाके में आगजनी की खबरें है। जिसके बाद राजधानी के कई इलाकों में कफ्र्यू लागू कर दिया गया है। रूस ने दक्षिणी शहर मायकोलाइव में भारी बम बरसाए हैं। ये हमला कैंसर अस्पताल पर किया गया है। खबर ये भी है कि आम लोगों के मानवीय गलियारे खोले जा सकते हैं। द कीव इंडिपेंडेंट के इनपुट्स के अनुसार, रूसी सेनाओं के रात भर के हमलों के बाद राजधानी कीव के आसपास, उत्तर-मध्य यूक्रेन के एक प्रांत, कीव ओब्लास्ट में आग देखी गईं। इसके अलावा, कीव से 36 किमी दक्षिण में वासिलकिव में एक तेल डिपो में आग लग गई है। क्वित्नेव गांव में रूसी गोलाबारी के बाद खाद्य उत्पादों के एक गोदाम में आग लग गई। यूक्रेन के अधिकांश शहर हवाई हमले के सायरन से गूंज रहे हैं। महायुद्ध की त्रासदी झेल रहे यूक्रेन के जिन इलाकों में रूसी गोलीबारी तेज हो गई, वहां रह रहे हजारों लोगों की जान बचाने के लिए मानवीय गलियारे खोले जा सकते हैं।