अधीर रंजन का आरोप: बीजेपी की एजेंट हैं ममता

नई दिल्ली। कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर शनिवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते। उन्हें यह याद रखना चाहिए। अधीर रंजन ने कहा, “आप कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रही हैं? अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते। उन्हें यह याद रखना चाहिए। वे बीजेपी को खुश करने के लिए गोवा गईं, उन्होंने कांग्रेस को हरा दिया। आपने गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया, यह सब जानते हैं। कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। अधीर रंजन ने कहा, “वे (ममता बनर्जी) भाजपा को खुश करने और भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने के लिए ऐसा कह रही हैं। प्रासंगिक बने रहने के लिए वह इस तरह की बातें कहती हैं। पागल व्यक्ति को जवाब देना सही नहीं है, पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं। दीदी के पास हैं? कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20त्न है। क्या उनके पास है?”