मुलायम नहीं हुए मुलायम: बिहार की सभी सीटों पर लड़ेगी पार्टी

mulayam-PTI
पटना। महागठबंधन से नाराज एसपी के राज्य इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव का कहना है कि पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने गठबंधन के टूटने की वजह कांग्रेस को बताते हुए कहा कि पार्टी बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता परिवार में पांच दलों के विलय की बात चल रही थी। इसमें तीन प्रमुख दल जदयू,राजद और सपा बिहार में मौजूद हैं।
इनके बीच महागठबंधन होना था, लेकिन बीच में कांग्रेस पार्टी कहां से आ गई। चुनाव की तारीखों की घोषणा मंगलवार को हो सकती है। दरअसल, समाजवादी पार्टी महागठबंधन से सीटों की लड़ाई को लेकर ही अलग हुई थी। कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी के महागठबंधन ने एसपी को अधिकतम 5 सीटें दी गईं थी। इनमें से दो सीटें लालू यादव ने अपने कोटे से देने की बात कही थी।