केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ पूरी ताकत से आन्दोलन जारी रखेगी कांग्रेस: निर्मल खत्री

nirmal khatri

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा है कि प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों के खिलाफ कांगे्रस पूरी ताकत से आन्दोलन करेगी और कोई रियायत नहीं देगी। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ 22 जुलाई को होने वाले प्रदेश व्यापी आन्दोलन करेगी।
कांगे्रस प्रदेश अध्यक्ष कांगे्रस मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ आंन्दोलन की तैयारी की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
निर्मल खत्री ने इस बात को गलत बताया कि पार्टी केवल केंद्र सरकार के खिलाफ ही आन्देालन करती है और उसका राज्य सरकार के प्रति लचीला रवैया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि जब राज्य सरकार ने बिजली के मूल्य बढ़ाए तो कांग्रेस ने जिलो जिलो मे विरोध किया और आन्दोलन किये। बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ कांगे्रेस ने आन्दोलन किया। इसके अलावा वर्षा और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बाद किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस ने संघर्ष किया और आन्दोलन किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मंहगाई साम्प्रदायिकता , भ्ूामि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ आंन्दोलन किया। रेल रोको और जेल भरो आन्दोलन किया।