बिग बॉस: प्रिंस से प्यार की पींगें बढ़ा रही हैं युविका

BIG-BOSS-9-was-released-promo

मुम्बई। रियलिटी शो बिग बॉस का नौवां संस्करण शुरू हो गया है और धीरे-धीरे अपने रंग में ढल रहा है। प्रिंस नरूला को प्रीमियर पर बिग बॉस हाउस की सभी लडकियों ने पार्टनर बनाने से रिजेक्ट कर दिया था, उसी प्रिंस की प्रेम कहानी इस घर में शुरू हो गई है। जी हां, प्रिंस और युविका चौधरी के बीच काफी नजदीकियां देखी जा रही है। यहां आपको याद दिला दें कि प्रिंस नरूला ने पहले ही दिन कहा था कि उनका तीन साल का रिलेशनशिप टूट चुका है और अब वह एक नई जिंदगी शुरू करने केलिए तैयार हैं। प्रिंस ने यह भी कहा था कि अगर इस घर में उन्हें किसी से प्यार हो जाता है तो वे इस रिश्ते को जरूर निभाएंगे। अब लग रहा है कि भगवान ने प्रिंस नरूला की सुन ली है।
दोनों को घर में प्यार भरी बातें करते देखा गया है। इतना ही नहीं जब युविका और मंदाना की किसी बात पर बहस हुई तो प्रिंस ने युविका का पक्ष लिया। युविका अभी सिंगल हैं यह जानने के बाद प्रिंस तो अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें प्रपोज भी कर चुके हैं। प्रिंस ने युविका से कहा कि वह जब किसी रिलेशनशिप में जानें की सोचें तो उनको भी कंसिडर करें।
प्रिंस तो बिग बॉस से यह भी अपील करते हैं कि युविका का दिमाग अगर बदल जाता है तो वो घर से बेघर ना हों। प्रिंस का कहना है कि अगर वे बेघर हो जाते हैं तो बाहर अपने प्यार का इंतजार करेंगे।