महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए खुलेंगे सीआईसी

up govtलखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर प्रदेश में चलाये जा रहे राज्य महिला सशक्तीकरण मिशन के तहत महिलाओं व बच्चों की सहायता के लिये विशेष प्रकोष्ठ सीआईसी शीघ्र स्थापित किये जाने पर शासन द्वारा गम्भीरता से विचार किया जा रहा है। महिला कल्याण विभाग की सहायता से संचालित होने वाले यह विशेष प्रकोष्ठ हिंसा पीडि़त महिलाओं व बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार तात्कालिक व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेंगे। प्रथम चरण में प्रदेश के 11 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह प्रकोष्ठ खोले जाएंगे। इनकी सफलता को देखकर भविष्य में इन्हें प्रदेश के सभी जिलों, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय तक स्थापित किये जाने पर भी विचार किया जायेगा। प्रथम चरण में इस योजना में प्रदेश के सभी 8 जोनल मुख्यालयों के अलावा जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर एवं कन्नौज प्रस्तावित किये गये है।