अयोध्या मामले की सुनवाई 23 को होगी

babriरायबरेली। लगातार गवाहों के न आने के कारण अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस मामले की सुनवाई नहीं हो पा रही है। सीबीआई के अनुरोध पर न्यायालय ने अगली तिथि 23 अक्टूबर 2015 नियत की है। जानकारी के अनुसार 6 दिसम्बर 1992 को थाना रामजन्मभूमि अयोध्या जनपद फैजाबाद में गिराये गये विवादित ढांचा मामले में संघ एवं विहिप के नेता अशोक सिंहल, लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, साध्वी ऋतम्भरा सहित अन्य के खिलाफ सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराग कुरील की अदालत में चल रही है। इस मामले में सीबीआई तब तक 52 गवाह पेश कर चुकी है- 53वें गवाह के बयान होने थे मगर अभी तक नहीं हो पाये है। जिसके कारण न्यायालय ने सीबीआई के अनुरोध पर अगली तारीख मुकर्रर की है।