पीडीए पखवाड़े से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी,

लखनऊ फरवरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के जिलों में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पखवाड़ा में जन पंचायत का आयोजन किया जा रहा। इनमें पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है।समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बुलंदशहर के जिला उपाध्यक्ष राकेश भाटी ने कहा है कि समाजवादी पीडीए पखवाड़ा जनपंचायत कर लोगों को 2012 में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा कराये गये विकास…

Read More

75वें गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएंहमारा संविधान हमारे लिए सर्वोपरि-मुख्यमंत्री

लखनऊ जनवरी। 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के उपरांत स्वतंत्र भारत में अपना स्वयं का संविधान लागू किया। 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के बाद इस वर्ष हम सब अपने गणतंत्र का अमृत वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधानविदों और विशेषज्ञों के अनुसार हमने देश में संविधान लागू…

Read More

श्री राधा-कृष्ण के आदेश से खुला मथुरा में सैनिक स्कूल: राजनाथ सिंह, देश के पहले बालिका सैन्य विद्यालय का वृंदावन में लोकार्पण

मथुरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि साल के पहले दिन साधु संतों का आशीर्वाद मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। राम मंदिर आंदोलन में दीदी मां साध्वी रितंभरा का अहम योगदान था। समाज को ही दीदी ने परिवार मान लिया है। हमारे देश के ऋषियों ने पूरी धरा पर रहने वाले समाज को परिवार माना है। जिस क्षेत्र में कान्हा रहते हैं वहां तो दिव्यता रहेगी ही रहेगी। कृष्ण वह हैं जो आपको आकर्षित करते हैं, कृष्ण के नाम में ही सुख है। इसलिए कृष्ण की इस नगरी…

Read More

आगरा को मिलेगा एक और एक्सप्रेस- वे, बनेगा आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे

आगरा। योगी सरकार के प्रयासों से ताजनगरी को तीसरे एक्सप्रेस- वे का निर्माण होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आगरा- ग्वालियर के मध्य आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे का निर्माण किया जा रहा है। इस एक्सप्रेस- वे के बन जाने के बाद आगरा से ग्वालियर मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा।  आगरा से ग्वालियर की दूरी 121 किमी है। चार लेन की रोड से इस दूरी को तय करने में अभी दो से ढाई घंटे लगते हैं। जिसे देखते हुए आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा…

Read More

मोदी जो गारण्टी देता, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देता, 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान हों,तब सभी अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं और दीपावली मनाएं,

लखनऊ दिसम्बर:भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में कहा कि प्राचीन काल में अयोध्या नगरी कैसी थी इसका वर्णन महर्षि वाल्मीकि जी ने विस्तार से किया है। उन्होंने लिखा है कि महान अयोध्या पुरी धन-धान्य से परिपूर्ण, समृद्धि के शिखर पर और आनंद से भरी हुई थी। अयोध्या में विज्ञान और वैराग्य के साथ ही उसका वैभव भी शिखर पर था। अयोध्या नगरी की इस पुरातन पहचान को आधुनिकता से जोड़कर वापस लाना है।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसम्बर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है।…

Read More