गौरीगंज विस सीट: हर दल पर भारी, नफीस की आरी

अभिषेक मिश्र, गौरीगंज। अमेठी जिले की गौरीगंज सीट काफी हॉट हो गयी है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल के कारण इस सीट की चर्चा हर ओर है। राजा भैया ने यहां नफीस अहमद को चुनाव मैदान में उतारा है। नफीस को हर वर्ग का समर्थन भी मिल रहा है ऐसे में अन्य दलों में काफी चिंता है। कांग्रेस, सपा, बीएसपी और बीजेपी भी अपना पूरा जोर लगा रही है। जनसत्ता दल के उम्मीदवार को विजय दिलाने के लिए अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी और रानी…

Read More

फाजिलनगर विस सीट: स्वामी की राह में आरपीएन का रोड़ा

चुनाव डेस्क। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य छठी बार विधानसभा में पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे हैं लेकिन कुशीनगर जिले के फाजिलनगर क्षेत्र में उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाकर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को घेरने के लिए कांग्रेस सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुशीनगर के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह को…

Read More

देवरिया सदर सीट: सपा से बीजेपी की कड़ी टक्कर, कांग्रेस भी अड़ी

चुनाव डेस्क। देवरिया सदर सीट पर विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को समाजवादी पार्टी (सपा) से कड़ी टक्कर मिलने के आसार दिख रहे हैं। देवरिया सदर सीट से भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में पत्रकार से नेता बने शलभ मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा है,तो सपा ने यहां से भाजपा विधायक रह चुके स्वर्गीय जनमेजय सिंह के पुत्र पिंटू सिंह को टिकट दिया है। इन दोनो की लड़ाई में बसपा के रामशरण सिंह तथा कांग्रेस के पुरूषोत्तम सिंह समीकरणों को उलटफेर करने का माद्दा रखते…

Read More

भाजपा सरकार ने नहीं निभाई अपनी जिम्मेदारी: प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज अमेठी और प्रतापगढ़ में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने की अपील की। उन्होंने प्रयागराज में आयोजित रोडशो में हिस्सा लिया, इस दौरान लोगों ने काफिले पुष्पवर्षा कर उत्साह जताया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समस्याओं की सुनवाई तक नहीं हो रही रहिए, समाधान तो छोड़ दीजिए। आज मेरी बहनों की सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। सबसे ज्यादा…

Read More

पांचवे चरण का प्रचार थमा: 27 को 61 सीटों पर मतदान

चुनाव डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम छह बजे थम गया। इस चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। राज्य के मुख्य नर्विाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि पांचवें चरण में प्रदेश के 12 जनपदों की 61 विधान सभा सीटों के लिए रविवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। पांचवें चरण के 12 जिलों में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चत्रिकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच,…

Read More