महबूबा बोलीं: गांधी नहीं गोडसे का हिन्दुस्तान है

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर मोदी सरकार पर बरसते हुए कहा है कि यह गांधी का नहीं गोडसे का हिन्दुस्तान है और अब वे (बीजेपी सरकार) गोडसे का कश्मीर बनाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को उम्मीद थी कि मोदी कश्मीर के लिए राजधर्म का पालन करेंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। न्यूज चैनल आज तक के एक कार्यक्रम में ‘नया कश्मीर’ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में महबूबा ने कहा,…

Read More

वरिष्ठï पत्रकार विनोद दुआ का निधन

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। 67 की उम्र में उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े चार बजे उनका निधन हुआ। दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके दुआ हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरा रहे। दुआ को लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पहले परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 5 दिनों से वह अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। दुआ अपने पीछे दो…

Read More

अब मुंबई में भी मिला ओमिक्रॉन का मरीज

मुंबई। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का देश में एक और केस मिल गया है। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्स ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। अब तक देश के तीन राज्यों में 4 केस सामने आ चुके हैं। इससे पहले आज ही गुजरात के जामनगर में भी एक बुजुर्ग इस वेरिएंट से पीडि़त मिला है तो दो केस कर्नाटक में मिल चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी यह शख्स दुबई, दिल्ली होते हुए दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आया था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद…

Read More

ठंड से गोवंश को बचाने के लिए नगर निगम ने कराई व्यवस्था

श्यामल मुखर्जी, गाजियाबाद। आवारा तथा बेसहारा गोवंश को बचाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा एक और जहां एकाधिक आश्रय स्थल का निर्माण किया गया है वही आश्रय स्थलों में गोवंश को दी जाने वाली सुविधाओं का दायरा भी बढ़ाया गया है। इस बाबत नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। बढ़ती हुई सर्दी के मद्देनजर गोवंश का विशेष ध्यान नगर निगम द्वारा रखा जा रहा है । इस संदर्भ में डॉ अनुज कुमार सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सक एवं कल्याण अधिकारी…

Read More

विश्व दिव्यांग दिवस: दिव्यांगजनों में बांटी गयी ट्राई साइकिल

श्यामल मुखर्जी, पिलखुवा। विश्व दिव्यांग दिवस पर विधायक हापुड़ के तत्वावधान में मोनाड यूनिवर्सिटी के परिसर में 52 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल चार को व्हीलचेयर तथा 17 लाभार्थियों को बैसाखी का वितरण किया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक विजयपाल आडती ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांग जनों को विशेष रूप से सलमान पहुंचाने के लिए अनेक उपाय किए जा रहे हैं। सरकार तथा आम जनों द्वारा किए गए सामूहिक प्रयासों के कारण दिव्यांग जनों में आत्मविश्वास का संचार हुआ है तथा…

Read More