राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन ने किया किसानों का सम्मान

लखनऊ। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्र व्यापी महासम्पर्क अभियान के अन्तर्गत सातवें दिन केन्द्र सरकार द्वारा लागू तीनों कृषि सुधार कानूनों (बिलों) के समर्थन में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ब्लाक गोसाईगंज के ग्राम लक्ष्मणपुर में किसान सम्मान एवं कृषि यंत्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कृषि यंत्र पूजन के अन्तर्गत राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर पर तिलक, अक्षत लगाकर पुष्प वर्षा की। तत्पश्चात् प्रगतिशील कृषकों का फटका पहनाकर तिलक लगाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थिक अन्नदाता किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष राम निवास यादव ने कहा कि कृषि बिल से संबंधित किसानों के मन में योजना पूर्वक किसान विरोधी तत्वों ने तथाकथित किसान आन्दोलन की आढ़ में भ्रांतियों के बीज बो दिये है, किसान को भ्रम में उल्झाकर किसानों के नाम पर राजनैतिक रोटियां सेकने का काम किया जा रहा है। राम निवास यादव ने कहा कि जल्द ही इस तथाकथित किसान आन्दोलन की आढ़ में किये जा रहे भ्रामक दुष्प्रचार के खिलाफ तीनों कृषि कानूनों के समर्थन में राजधानी लखनऊ में लख्खी रैली आयोजित कर एक लाख किसानों को बुलाकर तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया जायेगा। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के अध्यक्ष राम निवास यादव ने तीनो बिलों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि यह तीनों बिल केवल कानून नही है बल्कि यह अन्नदाता की वास्तिवक आजादी का प्रतीक है किसी को भी किसान, खेत, खलिहान के हितकारी इन बिलों से खेलने की अनुमति नही दी जायेगी, किसानों के नाम पर राजनीति करने वालों के खिलाफ देश का अन्नादाता उठकर खड़ा हो गया है फर्जी किसान नेता बेनकाब हो रहे है दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल जगह-जगह पर किसान रैलियों के नाम पर गन्दी राजनीति करने का काम कर रहे है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र कुमार रावत ने किया, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ किसान नेता जागेश्वर मौर्या, राम जियावन यादव, कार्यक्रम संयोजक एवं यूनियन के गोसाईगंज ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने भी संबोधित किया। यूनियन के उपाध्यक्ष राज कुमार लोधी, यूनियन के मंत्री विमल यादव, ब्लाक प्रमुख गोसाईगंज डा0 नरेन्द्र रावत, यूनियन के मंत्री संतोष शर्मा, शिव कुमार रावत, मुराद अली, मातादीन रावत, ललित साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।