कांग्रेसी नेता बोले: लोग कहते है स्मृति ईरान को मोदी की दूसरी पत्नी, बिजेपी की कठोर निंदा

Smriti-Irani 1गुवाहाटी। असम के पूर्व कांग्रेस मंत्री नीलमणि सेन डेका द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री की टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए कठोर निंदा की है। पूर्व मंत्री डेका ने यह टिप्पणी नलबाड़ी में एक जनसभा में की। नीलमणि सेन डेका ने जनसभा में कहा कि कई लोग स्मृति ईरानी को पीएम नरेंद्र मोदी की दूसरी पत्नी बताते हैं। भाजपा महासचिव राम माधव ने टिप्पणी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने स्मृति के खिलाफ शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, क्या एक महिला के नेतृत्व वाला कांग्रेस प्रबंधन उनका बचाव कर रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री और असम भाजपा के अध्यक्ष सर्वानंद सोनोवाल ने टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश भाजपा जल्द ही उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेगी। एजेंसी