पंजाब में केजरीवाल की छीछालेदर: कार पर पथराव

kejriwalलुधियाना। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उनके पंजाब दौरे के दौरान विरोध जारी है। सोमवार को लुधियाना पहुंचने पर उनकी कार पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे केजरीवाल को तो कोई चोट नहीं लगी,लेकिन उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया।
केजरीवाल ने यहां विजलिंगवुड रिजार्ट में पार्टी कार्यकर्ता को संबोधित करने के बाद लौट रहे थे तो कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। वे केजरीवाल के खिलाु नारेबाजाी भी कर रहे थे। केजरीवाल का पंजाब दौरे के दौरान कई जगह विरोध किया गया है। तरनतारन व बटाला सहित कई जगहों पर उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए और उनको काले झंडे भी दिखाए गए हैं।
दूसरी ओर, केजरीवाल का कहना है कि वह इन घटनाओं से डरने वाले नहीं है। यह सबको पता है कि ऐसे तत्वों के पीछे कौन लोग हैं और जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को माकूल जवाब देगी।