बजरंगबली का आर्शीवाद लेकर राहुल हुए रवाना

rahul-in-ayodhya

अयोध्या( जेएनएन)। सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राहुल गांधी ने अपनी किसान यात्रा शुरू की। पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 15 मिनट पर वह कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा गुलामनबी आजाद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के साथ किसान यात्रा के तय रूट चार्ट के मुताबिक गांधी पार्क पहुंचे और उसके बाद आचार्य नरेंद्रदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।पार्क के निकट की व्यापारी नेताओं ने राहुल गांधी से मिलकर उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपा किसान यात्रा फैजाबाद शहर के सिविल लाइंस, रिकाबगंज, चौक, रीडगंज, देवकाली होते हुए दर्शननगर व पूरा बाजार के लिए रवाना होगी। राहुल की किसान यात्रों को समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे अयोध्या पहुंच हनुमानगढ़ी में मत्था टेका। महंत ज्ञानदास के शिष्य संजयदास ने राहुल गांधी को पूजन अर्चन कराया। पूजन के बाद राहुल गांधी महंत ज्ञानदास के आवास पर गए और उसने मिलकर आर्शीवाद प्राप्त किया। मीडिया की ओर से जीत-हार के सवाल पर महंत ज्ञानदास से कहा कि हम संत हैं।
हमारा काम आर्शीवाद देना है। उन्होंने रामचरितमानस की एक चौपाई से अपनी बात रखी। ….लाभ, हानि, जीवन, मरण, जस, अपजश, विधि हाथ। ज्ञानदास से मुलाकात के बाद राहुल गांधी फैजाबाद के लिए रवाना हो गए। फैजाबाद सिविल लाइंस स्थिति सर्किट हाउस से वे किसान यात्रा शुरू करेंगे। उसके बाद यात्रा फैजाबाद शहर के सिविल लाइंस, रिकाबगंज, चौक, रीडगंज, देवकाली होते हुए दर्शननगर व पूरा बाजार के लिए रवाना हो जाएंगे।