जयंती पर याद किये गये पं गोबिंद बल्लभ पंत

cm10sepलखनऊ। यूपी के राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम विधान भवन के सामने स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया था।  इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत अच्छे प्रशासन की नींव रखने वाले प्रमुख लोगों में थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश एवं प्रदेश का विकास किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत ने जीवन भर देश की सेवा की। हम सभी को उनके द्वारा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शारदा प्रताप शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।