गैस सिलेंडर में फिर लगी आग: 25 रुपये हुआ मंहगा

लखनऊ। मार्च शुरू होते ही एक बार फिर मंहगाई की मार पड़ी है। फरवरी में तीन बार रसोईं गैस के दाम बढऩे के बाद मार्च में भी जोर का झटका लगा है। केन्द्र सरकार ने रसोईं गैस के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया है। जिसके बाद राजधानी में 14.2 किलो का 832 रुपये में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 857 रुपये का मिलेगा। बढ़े हुए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गयें हैं। मालूम होकि फरवरी भर में सरकार ने तीन बार रसोई गैस के दाम बढ़ाये थे। 5 केजी के छोटू सिलेंडर में भी करीब 10 रुपये बढ़े हैं। वहीं 19 केजी वाला व्यावसायिक सिलेंडर अब 1697.50 का हो गया है।