राधे मां से कांदिवली थाने में पूछताछ जारी

new radhe
मुंबई। देवी का अवतार बताने वाली कथित राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर दहेज उत्पीडऩ केस में आज कांदिवली थाने में पूछताछ के लिए हाजिर होंगी। उनसे पहले छह लोगों से पूछताछ हो चुकी है। मुंबई में एक महिला ने राधे मां पर उसके ससुराल वालों को दहेज उत्पीडऩ के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस ने उनको एक समन भेज कर उनसे पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का फरमान सुनाया है। अपने भक्तों के दुखों और हर संकट को दूर करने का दावा करने वाली राधे मां अब खुद मुसीबत में फंस गईं हैं। राधे मां ने कहा कि वो अपने खिलाफ लगे आरोपों की सीबीआई जांच के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वो बेकसूर हैं।