महाराष्ट्र में नियम लागू: नो वैक्सीन-नो एन्ट्री

मुंबई। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के केस महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने यहां संक्रमण पर काबू पाने के लिए कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए हैं। इस बीच अहमदनगर जिले में प्रशासन ने एक खास कैंपेन चलाया है ताकि इस संक्रमण के खतरे को कम किया जाए और लोगों को वैक्सीन के प्रति भी जागरुक किया जा सके। इस कैंपेन का नाम है ‘नो वैक्सीन, नो एंट्री’..अहमदनगर प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा है कि इस कैंपेन को कड़ाई से चलाया जाए और कोई भी कोताही ना बरती जाए। यह कैंपने 25 दिसंबर यानी आज से ही चलाया जा रहा है।