सपा नेत्री ने किया कमतानाथ का दर्शन: अखिलेश के लिए आर्शीवाद

चित्रकूट। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने चित्रकूट में कमतानाथ महाराज जी का दर्शन और परिक्रमा कर 2022 विधानसभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि समाजवादी सरकार में सबका सम्मान और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित था। आधी आबादी के हित में अनेक फैसले लिए गए थे। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकार के लिए श्री अखिलेश यादव सदैव समर्पित रहे हैं। 2022 में समाजवादी…

Read More

आईटी ने स्टील रोलिंग मिलों पर मारा छापा

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के जालना में स्थित चार प्रमुख स्टील रोलिंग मिलों के एक समूह पर तलाशी और जब्ती अभियान शुरू किया। ये कंपनियां स्टील टीएमटी बार और बिलेट के निर्माण के कारोबार से संबंधित हैं, जो अधिकतर कच्चे माल के रूप में स्टील स्क्रैप का उपयोग करती हैं। यह अभियान जालना, औरंगाबाद, पुणे, मुंबई और कोलकाता में 32 से अधिक परिसरों में चलाया गया। आयकर विभाग के इस तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान, अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज, अनियमित शीट्स और अन्य डिजिटल दस्तावजों का पता लगाकर…

Read More

केशव का दावा: 300 से अधिक सीटों के साथ भाजपा ही बनाएगी सरकार

लखनऊ। यूपी की राजधानी में आयोजित एक निजी चैनल के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की बात में नीलेन्द्रांस कंस्ट्रक्शन के निदेशक आकाश पांण्डेय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। गोमतीनगर स्थित पांच सितारा होटल ताज में आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर आगामी यू.पी. विधानसभा चुनाव के एक प्रश्न पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 2017 और 2022 में कोई अंतर नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से 300 से अधिक सीटें हासिल कर भाजपाक्ष फिर से सरकार बनाएगी। भारत…

Read More

अखिलेश की अपील: कार्यकर्ता जायें घर-घर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में किसान और बुनकर तबाह है। पहले किसानों के मान को गिराना फिर नाम भर के लिए दाम बढ़ा देना, भाजपा का ये चुनावी हथकंडा अब उत्तर प्रदेश में चलने वाला नहीं है। झूठ और नफरत के सहारे भटकाने-बहकाने वाली भाजपा की चालाकी से जनता को सजग कराने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि घर-घर जाकर सघन अभियान में जुट जाएं। भाजपा का अन्याय अब बर्दाश्त नहीं होगा। किसानों द्वारा…

Read More

भवानीपुर में संग्राम: चुनाव कैंसल करने की मांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में उपचुनाव प्रचार के दौरान आज हुए बवाल के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने चुनाव को स्थगित करने की मांग की है। 30 सितंबर हो ने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने इस सीट से ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए प्रियंका टिबरेल को मैदान में उतारा है। ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए यह उपचुनाव जीतना जरूरी है।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया…

Read More