उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहने से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार को ताजा हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहे। बर्फबारी और पूरे दिन बादल छाए रहने से पारा तेजी से लुढक़ा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दो मैदानी जिलों को छोड़ बाकी प्रदेश में बारिश हो सकती है। गुरुवार को दो जिलों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम…

Read More

दिल्ली सहित कई शहरों में होगी बारिश: बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में 370 अंक पर रहा। सुबह से आसमान में कोहरे और स्मॉग की मौजूदगी की वजह से दिनभर सूरज लुकाछिपी करता रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। सफर के मुताबिक दो दिसंबर को हवा की गति धीमी रहेगी, जिससे पीएम 10 और पीएम 2.5 बेहद खराब श्रेणी में क्रमश: 375 और 208 बने रहने के आसार हैं। इसके बाद तीन दिसंबर को हवा की…

Read More

मंहगाई की मार: नाशते पर वार, साबुन भी हुआ मंहगा

बिजनेस डेस्क। महंगाई का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। दीपावली के बाद से तमाम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। सुबह के नाश्ते से लेकर दिनभर का खाना ही नहीं बल्कि शेविंग करना, नहाना और सजना संवरना भी महंगा हो गया है। डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि नामी कंपनियां ना केवल उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं बल्कि वजन भी घटा रही है।ब्रेड, रस, मक्खन और दूध के दामों में बढ़ोतरी से नाश्ता महंगा हो गया है तो वहीं खाद्य, तेल, रिफाइंड, साबुन, सनस्क्रीन,…

Read More

बोले पाठक: यूपी में लव जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में अब कोई लव जेहाद नहीं कर सकता। एक दौर था जब लोग बंटी, बबलू जैसे छद्म नामों से हिंदू लड़कियों को जाल में फंसा लेते थे। मगर भाजपा सरकार में सबकुछ बदल चुका है। लव जेहाद को लेकर सरकार ने जो सख्त कानून बनाया है, उसका असर साफ देखा जा सकता है।पाठक बुधवार को भाजपा राज्य मुख्यालय पर पार्टी के फर्क साफ है अभियान के तहत पूर्व और मौजूदा सरकार के अंतर को समझा रहे थे। उन्होंने…

Read More

सीएम उद्धव को मिली अस्पताल से छुट्टी

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को स्पाइन सर्जरी के बाद आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनकी स्पाइन सर्जरी 22 नवंबर को हुई थी। इसके बाद रिलायंस एचएन अस्पताल में ठाकरे की फिजियोथेरेपी चल रही थी। पिछले दिनों सीएमओ ने एक बयान जारी कर यह बताया था कि ठाकरे की हाल पूरी तरह ठीक है और उन्हें तय तारीख पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे काफी लंबे समय से गर्दन के दर्द से परेशान थे, जिसके बाद उनकी यह सर्जरी हुई। मीडिया रिपोट्र्स…

Read More