सडक़ों को लेकर पीके का नीतीश पर हमला

पटना। बिहार की खस्ताहाल सडक़ों को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि 90 के दशक के जंगलराज में बिहार में सडक़ों की स्थिति की याद दिलाता यह बिहार के मधुबनी जिले का नेशनल हाईवे 227 (रु) है। अभी हाल में ही नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के लोगों को बोल रहे थे कि बिहार में सडक़ों की अच्छी स्थिति के बारे में उन्हें सबको बताना चाहिए। बता दें कि प्रशांत…

Read More

डीएचएफएल द्वारा 34615 करोड़ के बैंक घोटाले के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: युवा मंच

लखनऊ। डीएचएफएल द्वारा 17 बैंकों से 34615 करोड़ रुपये के घोटाले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने आरोप लगाया कि वक्त रहते इस विवादित व डिफॉल्टर कंपनी पर कार्यवाही नहीं करने से इतना बड़ा घोटाला हुआ। इस विवादित कंपनी पर शेल कंपनी(छद्म कंपनी) बनाकर हजारों करोड़ घोटाले का आरोप लगाया गया था लेकिन जन दबाव में मोदी सरकार द्वारा जांच तो कराई गई लेकिन जांच में क्लीन चिट दे दिया गया। इस डिफॉल्टर कंपनी पर तकरीबन एक दशक से जिस तरह से गंभीर आरोप लगते…

Read More

ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम ने चीन को बताया सुरक्षा चिंता

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए चीन ‘सबसे बड़ी सुरक्षा चिंता’ है, क्योंकि वह दुनिया को ऐसा आकार देने की कोशिश कर रहा है, जैसा कि पहले कभी नहीं देखा गया है। चार दिवसीय यात्रा पर नयी दिल्ली आए मार्लेस ने यह भी कहा कि भारत की भी समान सुरक्षा चिंताएं हैं और पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलिया नयी दिल्ली के साथ एकजुटता से खड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत…

Read More

देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के नए केस

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण का ग्राफ फिर ऊपर जा रहा है। 24 घंटों में देश में संक्रमण के 13 हजार 313 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 38 मरीजों की मौत हुई। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 33 लाख 44 हजार 958 पर पहुंच गई है। जबकि, 5 लाख 24 हजार 941 मरीज जान गंवा चुके हैं। फिलहाल, देश में 83 हजार 990 मरीजों का इलाज जारी है। मई के अंत से ही भारत में कोविड संक्रमितों की संख्या में…

Read More

संजय गांधी ने की थी बुलडोजर कार्रवाई की शुरूआत

नई दिल्ली। बुलडोजर कार्रवाई को लेकर चर्चाएं जारी हैं। संपत्तियों को बुलडोजर के जरिए गिराने के चलते सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के निशाने पर है। लेकिन भाजपा के नेता भी इस तरह की कार्रवाई के तार कांग्रेस के सियासी इतिहास से जोड़ रहे हैं। संयोग से आज कांग्रेस नेता संजय गांधी की 42वीं पुण्यतिथि भी है। बुलडोजर एक्शन नया नहीं है और अगर दशकों पुरानी घटनाओं को देखें, तो संजय की भूमिका बेहद अहम नजर आएगी। ऐसी ही एक घटना तुर्कमान गेट विध्वंस की भी है, जो लोगों के…

Read More