शिंदे बने सीएम: फडणवीस डिप्टी सीएम

मुंबई। एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शिंदे ने मराठी में शपथ ली। बता दें कि देंवेंद्र फडणवीस ने ही ऐलान किया था कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह खुद सरकार में नहीं होंगे और बाहर से सरकार की मदद करेंगे। हालांकि बाद में जेपी नड्डा ने खुद मीडिया के सामने आकर कहा कि पार्टी चाहती है कि वह उपमुख्यमंत्री बनें। पांच साल तक महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री रहने…

Read More

ओवैसी ने दिग्विजय पर साधा निशाना

डेस्क। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवेसी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर उनका नाम लिए बगैर हमला किया। ओवैसी ने सवाल किया कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार दोबारा बनी, तो इसका जिम्मेदार कौन है। ओवेसी ने कहा कि वर्ष 2020 में राज्य में जनता ने कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया। लेकिन उसके 20-22 विधायक पार्टी छोडक़र भाजपा में चले गए। शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री बन गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया भाग गए। यदि सिंधिया को राज्यसभा दे देते, तो क्या नुकसान…

Read More

बोले बघेल: महाराष्ट्र का खेल प्रजातंत्र के लिए उचित नहीं

डेस्क। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार के सीएम उद्धव ठाकरे के इस्तीफे और सियासी उलटफेर पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम लोग पहले से आशंका व्यक्त कर रहे थे कि भाजपा विपक्ष की सरकारों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। भाजपा के लोग साम, दाम, दंड, भेद से सरकार गिराने में लगे रहे। शिवसेना के विधायक बागी हुए थे। उसके कारण मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। भाजपा का असली चेहरा अब सामने आया है। उन्होंने क्या खेल खेला,…

Read More

धामी का निर्देश: मानसून सीजन में नहीं मिलेगा अवकाश

देहरादून। मानसून सीजन को देखते हुए राज्य सरकार ने विशेष परिस्थितियों को छोडक़र अफसरों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि आपदा राहत एवं बचाव के काम एक दूसरे पर टालने के बजाय आपसी समन्वय से किया जाए।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को आपदा राहत एवं बचाव के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत बचाव का रिस्पांस टाईम कम से कम करने, राहत, बचाव का काम तत्काल शुरू करने के…

Read More

बिहार में बनेगा मोदी नगर व नीतीश नगर

पटना। बिहार में विस्थापितों को बसाने के लिए राज्य सरकार मोदी नगर और नीतीश नगर बसाने की तैयारी कर रही है। इसकी तैयारी कई दिनों से हो रही है। भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री रामसूरत गुरुवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे बिहार के अंदर गरीबों को जमीन बांटी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मकान आवास योजना के तहत पैसा देंगे। इसके बाद जमीन आवंटित कर उस पर घर बनवाया जाएगा। मंत्री रामसूरत राय ने आगे कहा कि पैसा आने के बावजूद भी…

Read More