छोटा राजन: चार हजार करोड़ का है इम्पायर

chhota-rajan-new-नेशनल डेस्क। अंडरवल्र्ड डॉन छोटा राजन की संपत्ति को लेकर खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि दुनियाभर में राजन ने 4 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बना रखी है। खबरों के मुताबिक राजन का चीन में एक होटल है। सिंगापुर और थाइलैंड में उसकी ज्वैलरी की दुुकानें हैं। इसक अलावा इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक होटल है। राजन ने अफ्रीकी देशों में हीरे के कारोबार में भी बड़ा निवेश किया है। खासकर जिम्बाब्वे में उसने बड़े पैमाने पर निवेश कर रखा है। राजन ने कुछ अधिकारियों के जरिए जिम्बाब्वे में भी शरण लेने की कोशिश की थी लेकिन जिम्बाब्वे ने उसे शरण देने से इंकार कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक जिन अधिकारियों ने राजन ने डील की थी, उन्होंने उसे स्वास्थ्य की पूरी सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन सुरक्षा कवर में इजाफा करने से इंकार कर दिया था। संदेह जताया जा रहा है कि राजन को दाऊद के गुर्गो ने ट्रेस कर लिया था। इसी खतरे और किडनी के चलते ही छोटा राजन ने खुद को सरेंडर करना ही सही समझा।
वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस एक ताजा डॉजियर तैयार करने में जुटी है, जो वह गृह मंत्रालय को सौंपेगी। क्राइम ब्रांच ने अब तक राजन के खिलाफ दर्ज 75 मामलों के बारे में जानकारी जुटाई है। इनमें से अधिकतर केस मकोका के तहत दर्ज है। राजन क खिलाफ अधिकतर मामले 1990 के दशक में दर्ज हुए थे। राजन कुल 25 हत्याओं के मामले में वांछित है।