ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री

गोरखपुर, फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली छात्र-छात्राओं को ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण की सीख देते हुए कहा कि दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। पर्यावरण को बचाकर ही जीव सृष्टि की भी रक्षा की जा सकेगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार तो प्रयास कर ही रही है, समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा। सीएम योगी रविवार को दोपहर बाद दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज सभागार में एक मीडिया समूह की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में विद्यार्थियों…

Read More

अयोध्या का संयुक्त चिकित्सालय होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

अयोध्या/ लखनऊ, जनवरी। अयोध्या के त्रेतायुगीन वैभव को लौटाकर सांस्कृतिक राजधानी के तौर विकसित कर रही योगी सरकार का विजन अवधपुरी को वर्ल्ड क्लास सिविक एमेनिटीज से लैस करने का है। इस क्रम में, नागरिक सुविधाओं के विकास के साथ ही योगी सरकार की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाना भी शामिल है। अयोध्या के सभी नागरिकों व यहां आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इस मंशा से सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देवगांव मिल्कीपुर में 50 बेड्स कैपेसिटी वाले संयुक्त चिकित्सालय…

Read More

योगी सरकार ने 2024 में निजी अस्पताल के जरिये 2.24 लाख टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन का रखा है लक्ष्य

लखनऊ दिसंबर: योगी सरकार ने निजी अस्पताल से इलाज करा रहे टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश में सात से 14 दिसम्बर तक चलाये गए विशेष अभियान में 8671 टीबी मरीज नोटिफाई किये हैं। मालूम हो कि योगी सरकार ने इस वर्ष निजी अस्पताल के नोटिफिकेशन का लक्ष्य दो लाख 24 हजार 300 तय किया था, जिसमें छह दिसम्बर तक 1,95,050 टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया जा चुका था। वहीं अभियान के माध्यम से यह संख्या बढ़कर दो लाख तीन हजार 721 पर पहुंच गई है। संयुक्त…

Read More

देश में अब कोरोना के केवल ढाई हजार केस

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढक़र 4.46 करोड़ हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,570 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,707 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.09 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत है।

Read More

देश में फिर बढऩे लगे कोरोना केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की चौथी लहर क्या दबे पांव दस्तक दे रही है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बीते काफी दिनों से कोरोना के नए केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। यही नहीं इसके चलते ऐक्टिव केसों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। गुरुवार को बीते एक दिन में नए केसों का आंकड़ा 18,819 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही ऐक्टिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 1,04,555 हो गई है। ऐसा करीब 4 महीने के बाद हुआ है,…

Read More