तब्बू का 44वां पड़ाव: ना मिल सका कोई हमसफर

tabbuमुम्बई। दर्शकों के दिलो-दिमाग पर एक अमिट छाप छोडऩे वाली अभिनेत्री तब्बू आज 44वें पड़ाव पर पहुंच गई हैं तो चलिए हम उनकी जिंदगी के इन 44 सालों पर एक नजर डालते हैं और कुछ छुए-अनछुए पहलुओं से आपको रूबरू कराते हैं। तब्बू का पूरा नाम तबस्सु्म फातिमा हाशमी है। मगर सभी उन्हें प्यार से तब्बू पुकारते थे और आगे चलकर यही नाम उनकी पहचान बन गया। उनका जन्म चार नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ। मगर बचपन से ही उन्हें पिता का प्यार नहीं मिला। उनके माता-पिता जमाल हाशमी और रिजवाना का तलाक हो गया। एक बार तब्बू ने कहा था कि वो कभी अपने पिता का मुंह नहीं देखना चाहतीं। उनके लिए उनकी मां ही सबकुछ हैं।तब्बू पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता के न होने पर मां रिजवाना ने ही सारी जिम्मेयदारियां निभाईं। वो खुद एक टीचर थीं और उनके माता-पिता भी प्रोफेसर थे। ऐसे में घर का माहौल बिल्कुल पढ़ाई वाला था। तब्बू जैसा कि उनके व्यकक्तित्व से झलकता है, बचपन में भी काफी शरीफ थीं। एक इंटरव्यू में उनकी बहन फराह ने इस बारे में बताया था कि तब्बू बहुत पढ़ाकू थीं और बहुत अच्छा गाती थीं। घर में सभी उनकी बहुत तारीफ करते थे और मुझे बहुत डांट पड़ती थी। उनका यह शौक आज भी बरकरार है।हैदराबाद में जन्मी तब्बू 1983 में 12 साल की उम्र में मुंबई आ गईं, मगर काम करने के लिए नहीं बल्कि तब पढऩे के लिए। हालांकि दो साल तक यहां सेंट जेवियर्स कॉलेज में शिक्षा हासिल करने के बाद उन्हें14 साल की उम्र में ही देव आनंद की फिल्मों हम नौजवान में काम करने का मौका मिल गया। इसमें उन्होंरने इतनी कम उम्र में ही रेप पीडि़ता का संवेदनशील किरदार निभाया।  तब्बू अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। असल जिंदगी में उनके प्यार के चर्चे भी खूब आम हुए। कभी संजय कपूर तो कभी साजिद नाडियाडवाला के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। मगर सबसे ज्यादा साउथ स्टार नागार्जुन के बेहद करीब रहीं। साजिद के साथ भी उनकी शादी की बात पहुंच गई थी। मगर तभी नागार्जुन उनकी जिंदगी में आ गए और उन्हें उनका साथ अच्छी लगने लगा। फिर दोनों को ही एक दूसरे से प्यामर हो गया। हालांकि नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। ऐसे में अपने रिश्ते का कोई भविष्य नहीं देखते हुए तब्बू ने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया।एक समय में कुछ फिल्मों में नजर आए अभिनेता उपेन पटेल के साथ भी तब्बू के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। उपेन उनसे उम्र में 10 साल छोटे थे और खबरों की मानें तो दोनों को एक नाइट क्लब में किस करते भी देखा गया था। हालांकि बाद में इन सब बातों को अफवाह बताया गया और कहा गया कि उपेन पब्लिसिटी पाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। तब्बू के कइयों के साथ अफेयर रहे, मगर उन्हें अब तक सच्चा प्यार और जीवनसाथी नहीं मिल सका। वो अब भी कुंवारी हैं और शादी के सवालों पर अक्सर उनका यही जवाब होता है कि जब उनके मनपसंद लायक कोई मिल जाएगा तो वो शादी कर लेंगी।