दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंचा महागठबंधन: मोदी की बड़ी हार

bihar-election newपटना। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। बहुमत के लिए 122 तथा दो तिहाई बहुमत के लिए 162 का आंकड़ा जरूरी है। अभी तक मिले रूझानों को देखें तो बिहार में महागठबंधन बहुमत की ओर जाता दिख रहा है। अभी तक 74 सीटों पर एनडीए आगे है, जबकि महागठबंधन 159 पर लीड कर रहा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि वे 190 सीटों पर जीते के अपने दावे पर कायम है तो भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अपनी सरकार बनने का दावा किया। राजद नेता जयप्रकाश यादव कहते हैं कि चुनाव परिणाम के बाद भाजपा आइसीयू में जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी के अनुसार वे मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते, लेकिन लोग कहेंगे तो इन्कार नहीं करेंगे।
मोकामा से निर्दलीय अनंत सिंह आगे चल रहे हैं। राघोपुर से राजद के तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। पटना साहिब से भाजपा के नंदकिशोर यादव राजद प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। बांका से भजपा प्रत्याशी राम नारायण मंडल आगे चल रहे हैं। शिवहर से हम प्रत्याशी लवली आनंद आगे चल रही हैं। फतुहा से आरजेडी के रामनंद यादव आगे हैं। कुम्हरार से बीजेपी के अरूण सिन्हा आगे चल रहे हैं। कांटी से हम के अजित कुमार आगे चल रहे हैं।मतगणना से पहले पटना जिले के पांच प्रत्याशियों की तबीयत बिगड़ गई। जदयू के तीन और बीजेपी के दो प्रत्याशी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में चल रहा है। तनाव के कारण उनका ब्लड शुगर तीन गुना बढ़कर 600 मिली ग्राम हो गया था। रिजल्ट आने के बाद कुछ और नेताओं की तबीयत खराब होने की आशंका को देखते हुए इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान को अलर्ट कर दिया गया है।