कांग्रेस मुक्त हो गया नागालैंड

congress2कोहिमा। कांग्रेस के सभी आठ विधायक नागा पीपुल्स फ्रंट और भाजपा के गठबंधन में शामिल होने के बाद अब नागालैंड में विपक्ष का खात्मा हो गया है। इस मामले पर भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक गठबंधन में शामिल हो गए हैं। अब नागालैंड विधानसभा में कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं बचा है। नागालैंड कांग्रेस मुक्त राज्य बन गया है।
गठबंधन में शामिल होने वाले कांग्रेस विधायक इस प्रकार हैं, एसआई जमीर, तोकेहो योपथोमी, सी अपोक जमीर, एस हकोकी जिमोमी, डॉ. इमतिवपांग इयर, इमतिकुमचुक, एशाक कोनायक और खेकहो असुमी। अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस इन दिनों दो धड़ों में बंटी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष के थेरी का गुट अलग है जबकि आठ विधायकों और सीनियर नेताओं का गुट अलग है। इसी साल फरवरी में इन विधायकों ने मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग सरकार के विश्वासमत के समर्थन में मतदान किया था। इसके बाद कांग्रेस ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष से इन विधायकों को निलंबित करने की मांग भी की थी। वहीं नागालैंड कांग्रेस ने अपने आठ नेताओं को तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है, साथ ही तीन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है।