बिपाशा के ब्वॉयफ्रेंड की तुलना गुलशन ग्रोवर से

karan-bipasha

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की तुलना बॉलीवुड के बैड मेन गुलशन ग्रोवर से की गई है। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी आगामी फिल्म हेट स्टोरी 3 के प्रमोशन के लिए कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो कॉमेडी नाइट्स बचाओं में पहुंचे थे। करण के साथ जरीन खान, शरमन जोशी और डेजी शाह भी थे।
शो के दौरान फिल्म के कलाकारों की जमकर खिंचाई की गई। भारती ने तो करण की तुलना गुलशन ग्रोवर से कर डाली। भारती ने कहा कि हमारे शो में गुलशन ग्रोवर मौजूद हैं। भारती ने कहा कि फिल्म हेट स्टोरी 3 में करण सिंह ग्रोवर की हरकतें गुलशन ग्रोवर जैसी हैं। भारती ने मजाक उडाते हुए यह तक कह दिया कि फिल्म में करण सिंह ग्रोवर की हरकतें गुलशन ग्रोवर की हरकतों से भी ज्यादा घटिया है।
भारती ने करण सिंह ग्रोवर का मजाक बनाते हुए कहा कि करण सिंह ग्रोवर और छोटे पर्दे के कलाकार करण वाही दोनों ही खूबसूरत हैं और दोनों के ही सिक्स पैक्स एब्स हैं लेकिन करण वाही से ज्यादा करण सिंह ग्रोवर को देखने में मजे आते हैं। गौरतलब है कि हेट स्टोरी 3 में काफी बोल्ड सीन हैं और फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी।