दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, पांच की मौत

del
नई दिल्ली। राजधानी के पश्चिमी इलाके में शनिवार देर रात चार मंजिला मकान बगल में बने दूसरे मकान पर गिर गया। घटना में दोनों घरों के करीब 15 से 20 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली में खयाला के विष्णु गार्डेन इलाके में चार मंजिला मकान अचानक ढह गया। मकान का मलबा दूसरे घर में गिरा तो उसमें भी दरारें आ गईं और दब गया। मौके पर मौजूद लोग खुद भी फंसे हुए लोगों को बचाने में जुट गए। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। मलबे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों के मौत की जानकारी मिली है।