प्लास्टिक के तिरंगे पर लगेगा बैन

PLASTIC
नई दिल्ली। मोदी सरकार देश में प्लास्टिक से बनाए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल, खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए आदेश जारी करने वाली है। गृहमंत्रालय के अनुसार जल्दी ही प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों पर प्रतिबंध का आदेश जारी करेंगे। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बाद अक्सर प्लास्टिक से बने ध्वजों के सड़कों और गटरों पर पड़े पाए जाने की शिकायतें आती हैं। मार्च में बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार से कहा था कि वह प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल, खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने वाली एक समग्र नीति लेकर आए। केंद्र सरकार ने भी अदालत को सूचित किया था कि प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव लंबित है।