ईरानी पर सांसद अनवर ने किया भद्दा कमेंट: अमेठी नाराज

smiritiनई दिल्ली। स्मृति ईरानी का मंत्रालय बदलने पर जदयू सांसद अली अनवर ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अनवर से जब स्मृति ईरानी का मंत्रालय बदले जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,अच्छा हुआ स्मृति को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है,कम से कम तन ढ़कने के काम आएगा। ये विवाद ही पैदा कर रही थी।
इस बयान को लेकर अली अनवर की कड़ी आलोचना हो रही है। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वार ने अनवर का नाम लिए बिना इसे अनैतिक बताया है। कुमार विश्वास ने ट्विट किया,असभ्य,अशालीन व निन्दनीय टिप्पणी। राजनैतिक असहमति में नैतिक मर्यादा भूलना ज्यादा अनैतिक होता है। भाजपा प्रवक्ता संजू वर्मा ने कहा, जदयू का यह इतिहास है कि उसके नेता संदर्भ से इतर बोलते हैं। उनकी महिलाओं से घृणा की मानसिकता प्रकट होती है। स्मृति ईरानी पर कमेंट करने की बजाय जदयू को अपने घर को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए। अनवर को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
वहीं दूसरी, ईरानी पर सांसद द्वारा किये गये कमेंट को लेकर अमेठी के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनको इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। मालूम हो कि अमेठी आजकल ईरानी की कर्मभूमि बनी है। पिछला लोस चुनाव भी उन्होंने यहां से लड़ा मगर राहुल से हार गयीं। मगर उसके बाद भी उनका दौरा यहां लगातार जारी है।
इस पर अली अनवर ने कहा,मेरी टिप्पणी में कुछ भी सेक्सुअल नहीं है। मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। माफी मांगने की जरूरत नहीं है। जब विवाद बढ़ा तो अली अनवर ने सफाई दी। उन्होंने कहा, मैं तो इन जनरल लोगों की बॉडीज का जिक्र कर रहा था। गौरतलब है कि स्मृति ईरानी मानव संसाधन विकास मंत्री थी। उनको अब कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। प्रकाश जावडेकर को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।