शीला रोड शो के दौरान घायल: मंच टूटा, कार पर हुईं सवार

shella roadलखनऊ। लखनऊ में रोड शो करने पहुंची दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित मामूली रुप से घायल हो गयी है। ये हादसा चारबाग के पास सभा को संबोधित करते वक्त उनका मंच गिरने से हुआ। हल्की चोट लगने से शीला दीक्षित को मौके पर इलाज किया गया।
बताया जा रहा है कि शीला दीक्षित बिल्कुल ठीक हैं और रोड शो के काफिले में चल रही हैं। जहां एयरपोर्ट से लेकर पार्टी दफ्तर तक बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकता उनका स्वागत करने में उमड़े हैं।
बता दें, कि कांग्रेस के ग्रैंड शो के लिए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, यूपी कांग्रेस इंचार्ज गुलाम नबी आजाद रविवार को राजधानी पहुंचे है।
यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अमौसी एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक सड़कों के किनारे होर्डिंग्स और बैनर पाट दिए गए हैं।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित रविवार को लखनऊ पहुंचीं। हवाईअड्डे से बाहर निकलते ही शीला के स्वागत में पहले से मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद वह लखनऊ में रोड-शो पर निकलीं। इस दौरान एक मंच टूट जाने से शीला दीक्षित चोटिल हो गई। रोड शो रोक देना पड़ा।
इससे पहले कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। पहली बार लखनऊ में कांग्रेसियों की इतनी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद संजय सिंह और रीता बहुगुणा जोशी सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। लखनऊ में शीला का रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट तिराहा, कृष्णा नगर, अवध अस्पताल, पकरी का पुल, मजार चौराहा, हुसैनगंज चौराहा व बर्लिगटन चौराहा होते हुए हजरतगंज पहुंचा। इस दौरान शीला के साथ गाडिय़ों की लंबी कतार दिखाई दी। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका स्वागत किया गया।