अमेठी विधानसभा क्षेत्र : रानी बनाम पटरानी

amita and garimaविशेष संवाददाता, अमेठी। विधानसभा चुनाव 2017 के पांचवे चरण के मतदान में सबसे दिलचस्प मुकाबला अमेठी में होने वाला है। यहां पर अमेठी राजपरिवार के घराने की दोनों बहुएं मैदान में हैं। इनमें भाजपा से गरिमा सिंह, कांग्रेस के टिकट से अमिता सिंह तथा सपा से गायत्री प्रसाद प्रजापति हैं। यानी यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। राजा संजय सिंह की दोनों रानियां अपनी अपनी कमान संभाले मैदान में उतर कर जनता से वोट मांग रही हैं। दोनों के वोट मांगने का अंदाज़ बिलकुल अलग है। कोई अपनी पुराने संबंधों का हवाला देकर वोट की अपील कर रहा हैं तो कोई अपने दुखड़े सुना कर।
भाजपा के टिकट से चुनाव लडऩे वाले गरिमा सिंह का वोट मांगने का लहज़ा काफी अलग है। वे अपने पुत्र पुत्रवधू व बेटी के साथ जनता के बीच अपना आंचल फैलाकर अनोखे अंदाज में वोट देने की अपील करती है। सभा में पहुंचते ही आम लोगों के बीच वे अपना आंचल फैलाती है जनता से कहती हैं, आप मेरी मां हो सांस हो, ननद हो, भाभी हो, मेरा अधिकार मुझे दे दो। मेरा सम्मान मुझे दे दो। बता दें के गरिमा सिंह दो दशक से लखनऊ में रह रही थीं, लेकिन पिछले डेढ़ साल से भूपति भवन में रहती हैं। यहां उनके साथ उनका पुत्र विक्रम सिंह, पुत्रवधु शाम्भवी सिंह रहते हैं।
गरिमा सिंह अपने ससुर रणंजय सिंह के कामों का गुणगान करते हुए जनता से वोट की अपील करती हैं। उनका कहना है कि उनके ससुर ने जनता के लिए बहुत से अच्छे काम हैं। अब उनकी बारी है वे उनके कामों को आगे बढ़ाएंगी और जनता के लिए काम करेंगी। इनके प्रचार में राजनितिक कम भावनात्मक मुद्दे ज्यादा हैं। उनका कहना है की अमीता सिंह उनके परिवार की सदस्य नहीं हैं। वे जनता के बीच अपने पति के बारे में कोई ठीक टिप्पड़ी नहीं करती। राजा संजय सिंह की दूसरी रानी अमीता सिंह कांग्रेस के टिकट से मैदान में हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी रहीं अमीता सिंह अपने पति संजय सिंह चुनाव प्रचार की कमान संभले हुए हैं और पति के साथ जनता के बीच जा कर वोट की अपील कर रही हैं। अमीता सिंह का चुनाव प्रचार में मुख्य फोकस गायत्री प्रसाद प्रजापति होते हैं। वे जनता के सामने अपने काम गिनाने के साथ साथ गायत्री के कारनामो को भी याद दिला देती हैं। छोटी बड़ी सभाओं में वे गरिमा सिंह का नाम नहीं लेती हैं। वहीं अमीता पति के नाम, अपने काम, क्षेत्र में सक्रियता और कांग्रेस के नाम पर वोट मांग रही हैं।