लखनऊ। पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का दर्द आज जुबां पर आ गया। उन्होंने अखिलेश पर तोहमत लगाते हुए कहा कि जो बाप का न हुआ वो किसी का नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश के पास बुद्धि है पर वोट नहीं। अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया, जिसने मुझ पर जानलेवा हमला करवाया। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का पार्टी की बुरी हार का दर्द आज झलक आया। मैनपुरी में मुलायम सिंह पैक्सफेड चेयरमैन तोताराम यादव के होटल के उद्धघाटन मौके पर आये। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले सपा में जो फूट पड़ी थी। उसका असर अभी तक पिता मुलायम सिंह यादव और पुत्र अखिलेश यादव पर साफ देखा जा सकता है। मुलायम सिंह यादव ने ेहा कि उसने अपने चाचा को हटा दिया है ऐसा भी कहीं होता है। उन्होंने कहा कि उनका बहुत अपमान हुआ है।