मोदी आज 35वीं बार करेंगे मन की बात

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि रविवार को 35वीं बार मन की बात के जरिए से जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के मन की बात का कार्यक्रम दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो आदि पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। मन की बात का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट से दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया था कि मन की बात कल (27 अगस्त) सुबह 11 बजे होगी। बता दें कि पीएम मोदी के मन की बात का प्रसारण हिंदी के साथ-साथ 18 भाषाओं में भी किया जाता है। यह अंग्रेजी और संस्कृत में भी प्रसारित होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने के अंतिम रविवार को की मन की बात में देशभर में आई बाढ़, जीएसटी आदि का जिक्र किया था। उन्होंने इस कार्यक्रम में तमाम राज्यों में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों को नुकसान हुआ है। पीएम ने इस कार्यक्रम से पांच साल का एजेंडा भी दिया। उन्होंने गंदगी, गरीबी, जातिवाद आदि का नारा दिया।