प्रेसीडेंट कोविद ने देखा बापू का साबरमती आश्रम

अहमदाबाद। प्रेसीडेंट रामनाथ कोविद ने आज बापू के आश्रम साबरमती का दौरा किया। उन्होंने आश्रम में बापू से जुड़ी चीजों को देखा और उनकी यादों में खो गये। इस दौरान गुजरात के सीएम विजय रूपानी भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रेसीडेंट कोविद ने बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके अलावा उन्होंने विजिटर बुक में अपने विचारों का भी संकलन रखा।