राहुल गांधी 8 को जायेंगे नांदेड़

 

मुंबई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आठ सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र आयेंगे। पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने आज यहां यह जानकारी दी।
चव्हाण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी आठ सितंबर को नोंदेड़ और परभनी जायेंगे। वह नांदेड़ में सुबह साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद परभनी में दोपहर डेढ़ बजे संघर्ष रैली को संबोधित करेंगे जहां वह किसानों की परेशानियों और नोटबंदी पर बोलेंगे।’’ उन्होंने कहा कि गांधी नांदेड़ से सडक़ के रास्ते परभनी जायेंगे और रास्ते में पडऩे वाले गांवों में किसानों से बातचीत के लिये रूक सकते हैं।