गणपति बप्पा मोरया: अगले बरस तू जल्दी आ

 

मुंबई। आज अनंत चतुर्दशी है। हर साल इस दिन गणेश महाराज फिर अगले साल आने का वादा करके अपने लोक में वापस चले जाते हैं। इस मौके पर मुंबई में उत्सव का माहौल बना रहता है और सभी की निगाहें लालबाग के राजा पर टिकीं रहती हैं। लोग घरों से निकलकर लाल बाग के राजा की एक झलक पाने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं। लाल बाग के राजा की सवारी। विदाई का अद्भुत नजारा। आसामन छूते गणपति अपनी विशालता की झलक दिखा रहे हैं। लोग घरों से निकलकर खैरताबाद के गणेश जी के दर्शन के लिए बेताब हुए जा रहे हैं।