शुरू हो गया श्राद्ध पक्ष: पुरखों को मिलेगा मोक्ष

 

फीचर डेस्क। पुरखों के प्रति सम्मान और आस्था प्रकट करने का मौका देने वाला श्राद्ध पक्ष बुधवार से शुरू हो गया। इसी दिन दोपहर में प्रतिपदा का श्राद्ध होगा। खास बात यह है कि इस वर्ष 16 श्राद्ध 15 दिन के होंगे। 20 सितंबर को सर्व पितृमोक्ष अमावस्या पर श्राद्ध का समापन होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित संजय पांडे के अनुसार बुधवार को सूर्योदय से पूर्णिमा होने से सुबह पूर्णिमा का श्राद्ध होगा। इस दिन दोपहर 12:32 से प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। जिसके चलते कई लोग इस दिन प्रतिपदा का श्राद्ध भी करेंगे, क्योंकि श्राद्ध पूजन व ब्राह्मण भोज का समय दिन में ही होता है।
श्राद्ध में पितृ प्रसन्ना होकर आशीर्वाद देते हैं। इसमें खरीदी से कोई नुकसान नहीं होता है। श्राद्ध के दौरान 8 सितंबर को दोपहर 12:31 से अमृत सिद्घि योग, 11 सितंबर को सुबह 9:21 से रवि योग रहेगा। 12 सितंबर को सुबह 6.16 से सर्वार्थ सिद्धि योग, 14 सितंबर को रात 2 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग लगेगा जो 15 सितंबर तक रहेगा। 17 सितंबर को भी मंगल उदय हो रहा है। इन योगों में पूजा, दान, खरीदारी आदि कर सकते हैं।