आत्मा करती है महिलाओं से रेप

फीचर डेस्क। भारत में भूत प्रेतों को लेकर किस्से काफी मशहूर हैं। कुछ डराने वाले तो कुछ हवेलियों में कैद रहने वाले। मगर हम जिस प्रकार के प्रेत की बात कर रहे हैं वह कुछ अलग किस्म का है जिसका किस्सा सुनकर आपके रूह कांप उठेगी। यह भूत ऐसा वैसा नहीं है। यह भूत औरतों के साथ करता है रेप।
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर राजधानी से करीब 90 किमी दूर मौजूद इस जगह के नाम से आजकल आसपास गांव की महिलाएं काफी डरी हुई हैं। उन्होंने इस संवाददाता को बताया कि यह भूत शौच आदि के जाने वाली महिलाओं के ऊपर हावी हो जाता है और फिर उनके साथ मनमानी करता है। जगदीशपुर से करीब 25 किमी दूर स्थित पुरातन काल के तेलिया बुर्ज नामक स्थान के सपीप रहने वाली औरतों ने बताया कि इस भूत के जबरन पकडऩे के कारण उनके शरीर पर निशान तक पड़ गये हैं। मालूम हो कि तेलिया बुर्ज स्थान को काफी पौराणिक माना जाता है। बताया जाता है कि इस जगह पर पहले एक तेली रहता था जोकि रोज इस बुर्ज पर दिया जलाता था और माना जाता है कि यह दीपक लखनऊ स्थित नवाबों को दिखता था। मगर बाद में उसकी मौत हो गयी। यह स्थान आज भी काफी डरावनी है और यहां पुरातत्व विभाग ने खुदाई भी करायी जिसमें काफी पुराने बर्तन आदि भी मिले हैं। माना जाता है कि आज भी उस तेली की आत्मा यहां भटकती है और औरतों को अपना शिकार बनाती है।